फतेहाबाद फोटो। एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त कार
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात सड़क पर खड़ी कार में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।
पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के हरिहर नगर कामता, थाना चिनहट निवासी राकेश पुत्र राम मिलन अपनी ममेरी बहन मुस्कान जायसवाल पुत्री राम रतन जायसवाल के साथ कार से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.500 पर चालक ने लघुशंका के लिए कार को पीली पट्टी के भीतर खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक कार में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कार सवारों को चोट नहीं आयी। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पुलिस की टीम ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।