फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डिवाइडर से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन संग पांच घायल; नींद की झपकी आने से हुए हादसा

Tue, 12 Dec 2023 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन को लेकर आ रही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फ़तेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 23-200 के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जयपुर के रहने वाले पवन कुमार की कानपुर बारात गई थी। शादी होने के बाद वे दुल्हन सोनी के विदा कराकर जयपुर के लिए लौट रहे थे। कार जैसे ही फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 23-200 के पास पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर की जाली को तोड़ती हुई पलट गई।

हादसे में ज्योति, सोनी, अश्विनी, महेश सोनी के साथ दुल्हन पलक और दुल्हा पवन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें