फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की कार से टक्कर, एक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर रविवार को कानपुर से फरीदाबाद जा रही कार में पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इससे आगे चल रही कार में सवार प्राइवेट कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कानपुर से फरीदाबाद जा रही एसयूवी कार में अभिषेक निवासी एसपीएम फरीदाबाद अपने साथी रमेश, सुनील, अमित और भूपेश के साथ सवार थे। सुबह के समय जीरो प्वाइंट पर पीछे से आई एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इससे एसयूवी में बैठे अभिषेक (33) की मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने हादसे में घायल सुनील, रमेश, अमित और भूपेश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें