फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। मलपुरा क्षेत्र की एक महिला ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यह करतूत की। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शनिवार की शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि बरहन क्षेत्र के रहने वाले आशुतोष उर्फ सोना से एक सप्ताह पूर्व उसकी फोन से जान-पहचान हो गई थी। युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 21 मई को उसे मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में बुलाया। जहां उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को लेकर मलपुरा थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें