आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। युवक कुछ समझ पाते तब तक आग काफी तेज हो गई। कार सवार दोनों युवकों ने कार से उतरकार अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह जल गई।
दिल्ली के रोहिणी ए-2/32 सेक्टर 15 निवासी विशाल झा पुत्र आदर्श कुमार झा अपने साथी नीरज पुत्र दिनेश कुमार के साथ ईको स्पोर्टस गाड़ी से अपने मामा के घर जा रहे थे।
मामा मैनपुरी के विनायकपुर महावल चौराहा निवासी संतोष कुमार शर्मा पुत्र विद्याराम शर्मा के घर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम था। युवक दिल्ली से मातारानी की मूर्ति लाए थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जैसे ही दतावली के समीप खंबा नंबर 47/700 के करीब पहुंचे तो गाड़ी के आगे बोनट पर धुंआ उठने लगा।