फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 02 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सतपाल सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना एका के ग्राम जेड़ा में धान की पौध की रखवाली करने गए किसान को आवारा पशु (सांड़) ने मार डाला। किसान को पहले उठाकर फेंका और फिर उसे जमीन पर सींगों से रगड़कर मार डाला। 
विज्ञापन


किसान की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

थाना एका के जेड़ा निवासी किसान सत्यपाल यादव (35) पुत्र रोशन लाल यादव सोमवार को तड़के करीब पांच बजे घर से खेतों की ओर गए थे। बताया गया है कि धान की पौध की ओर जाने पर उन्हें वहां खुले घूम रहे जानवर (सांड़) पौध खराब करते दिखा। सत्यपाल ने उसे भगाने का प्रयास किया तो सांड़ हमलावर हो गया।
विज्ञापन

 

किसान को सींगों पर ही उठाकर फेंक दिया। ग्रामीणों की मानें तो किसान को जमीन पर सींगों से रगड़कर मारने लगा। बचाव के लिए वह चिल्लाया किसान बचाने के लिए भी दौड़े लेकिन, सांड़ उसको तब तक दबोचे रहा जब तक जान नहीं निकल गई।

मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर एसएचओ एका ब्रजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने किसान के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। किसान की मौत हो जाने के कारण उसकी पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के एक बेटी खुशी (छह वर्ष) एवं एक बेटा बाबू चार वर्ष का है। वह खेती करके परिवार को पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला उपाध्यक्ष शिवओम तिवारी के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान नेता पहुंचे। उन्होंने आवारा पशु के हमले से मृत हुए किसान के परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की।

ब्लाक अध्यक्ष रामनाथ सिंह यादव, अतुल सोनी बशिष्ठ, अतेंद्र तोमर, कमलेश कुशवाह, जय कुमार दिवाकर, मुकेश सागर, अजीत चौहान आदि ने किसान दुर्घटना बीमा दिलाने की मांग उठाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें