फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसा: टक्कर के बाद वाहन में फंसी कार एक किमी तक घि सटती रही, चालक की मौत

Sat, 15 Feb 2020 06:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। जिसमें फंसकर कार करीब एक किमी तक घिसटती चली गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर से जा रही वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन में फंसी कार करीब एक किमी तक घिसटती चली गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


सुरीर कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सेकेंड फ्लोर डू-वन निवासी दानेंद्र कुमार (35) पुत्र प्रेमपाल सिंह टैक्सी चालक था। वो अपनी ससुराल राया के गांव पिलखुनी में देवी जागरण में परिवार के संग आया था। शनिवार की सुबह टैक्सी चालक ग्रेटर नोएडा के लिए निकला था। 

एक्सप्रेसवे पर कोतवाली सुरीर के गांव तेहरा (माइल स्टोन-80) के पास आगे चल रहे किसी वाहन से उसकी कार टकरा गई। इस दौरान कार एक एंगल में फंसी गई और करीब एक किमी तक घिसटती रही। इससे कार सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक मामले की जानकारी हुई तो कार छुड़ाकर वहां से भाग गया। सूचना पर सुरीर पुलिस पहुंच गई। कार में चालक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

एक्सप्रेसवे से कार को क्रेन से हटवाकर कोतवाली पहुंचाया। टैक्सी चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि झपकी आने के कारण हादसे का टैक्सी चालक शिकार हुआ है।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें