फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार को एक किशोर ने साढ़े चार साल की बालिका से दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने का लालच देकर बालिका को घर ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिक के पिता सुबह काम करने गए थे। मां पूजा करने को मंदिर चली गई थी। बड़ा भाई स्कूल गया हुआ था। घर में बालिक और उसका छोटा भाई था। इसी दौरान घर में पड़ोसी किशोर आ गया।
उसने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया और अपने घर ले गया। उधर, पीड़िता की मां जब घर लौटी तो उसे बेटी घर पर नहीं मिली। आस-पड़ोस पता किया तो लोगों ने बताया कि किशोर के साथ बालिका को देखा था।