कैप्टन शुभम गुप्ता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू के राजोरी में बलिदान हुए कैप्टन शुभम गुप्ता से एकाएक पूरे शहर का नाता जुड़ गया। भले ही उनसे कोई रिश्ता नहीं था, लेकिन जांबाज को नमन करने के लिए दूरदराज से लोग घर पहुंचे। हालत ये रही कि एयरपोर्ट से उनके घर तक सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम लग गया।