फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाॅकी में कैंट और एमडी जैन इंटर कॉलेज ने जीते खिताब

विज्ञापन
स्टेडियम में हॉकी का रोमांच, कैंट और एमडी जैन इंटर कॉलेज ने जीते खिताब ,आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार से जनपदस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कैंट इंटर कॉलेज ने अंडर-17 बालक और बालिका दोनों वर्गों में खिताब जीतकर अपना दबदबा साबित किया। अंडर-15 बालक वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर व संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ने आरवी. कॉलेज को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में कैंट इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीआईसी को 1-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी कैंट इंटर कॉलेज ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, अंडर-15 बालक वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन के दम पर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विश्व प्रताप सिंह, कुलदीप जैन, रवि प्रकाश, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, मीता वर्मा, रीनेश, चारू सोलंकी, ललित पाराशर, प्रशांत शुक्ला, सत्यप्रकाश और चेतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें