ताज पर गर्मी से पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत, पर्यटक सुविधा केंद्र में दवाई लेते हुए।
आगरा। भीषण गर्मी और उमस के बीच ताजमहल देखने आ रहे सैलानियों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी ताज का दीदार करने पहुंचे तीन पर्यटकों की अचानक तबीयत खराब हो गई। मथुरा के बल्देव क्षेत्र की रहने वाली मलूकी देवी को गर्मी से उल्टी होने लगी, जबकि हरदोई से आई नाजिया बुखार की चपेट में आ गईं। वहीं, मध्य प्रदेश से आए पर्यटक पवन को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई। तीनों पर्यटकों को तुरंत पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने जरूरी दवाएं देने के साथ ही ओआरएस का घोल पिलाया, जिसके बाद उन्हें राहत मिली।