फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिक्रमण हटाने पहुंची छावनी परिषद टीम, व्यापारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती छावनी परिषद की टीम
विज्ञापन
आगरा। छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को छावनी परिषद का अभियान व्यापारियों के विरोध के बीच चला। नौलखा, आतम मार्केट, नंद टाकीज चौराहा और कसाई गली में दो दर्जन से अधिक दुकानों के बाहर सड़क और नालियों पर रखा गया सामान हटाया गया।
विज्ञापन

छावनी की कार्रवाई के दौरान ठेले, तख्त, डमी समेत अन्य सामान जब्त किया गया। कुछ स्थानों पर व्यापारियों और परिषद टीम के बीच नोकझोंक हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई। नालियों के ऊपर बने अवैध निर्माण को तीन दिन में स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई। कहा गया कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त और नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें