फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला जज, डीएम और अपर पुलिस आयुक्त ने किया जेलों का निरीक्षण

विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे अ​धिकारी
विज्ञापन
आगरा। जिला जज संजय कुमार मलिक, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को जिला और केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन ने शासन को बंदियोें के रहने की क्षमता बढ़ाने के लिए और बैरकों के निर्माण का प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण में बंदियों से मुलाकात कर खाने की गुणवत्ता, चिकित्सीय व्यवस्था, प्रतिदिन साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, विधिक सहायता आदि के बारे में जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कारागार परिसर में बने चिकित्सालय का निरीक्षण कर भर्ती बंदी मरीजों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान मेडिसन स्टॉक रूम में दवाओं की उपलब्धता के लिए स्टॉक रजिस्टर देखे गए। बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए गरम कपड़े वितरित किए गए। पाकशाला में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी। इस दौरान एडीजे दिव्यानंद दुबे, केंद्रीय कारागार अधीक्षक ओपी कटियार, डिप्टी जेलर विशाल मद्धेशिया, शिवम कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें