करहल क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई में पकड़ी गई गैर प्रांत की शराब।
- फोटो : करहल क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई में पकड़ी गई गैर प्रांत की शराब।
करहल (मैनपुरी)। शनिवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने एक संदिग्ध कैंटर का पीछा किया तो गाड़ी कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। तलाशी के दौरा कैंटर से 165 पेटी पंजाब से लायी जा रही शराब बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रही शराब और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
शनिवार की रात थाना पुलिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक सूचना के बाद पुलिस ने सख्ती के साथ वाहन चेकिंग शुरू कर दी। आगरा की ओर से आ रहे एक कैंटर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेजी के साथ गाड़ी भगा दी। पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। माइल स्टोर 93 किमी पर कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। रात का फायदा उठाकर चालक व अन्य सवार भाग निकले। तलाशी के दौरान कैंटर से पंजाब से तस्करी कर लाई गई शराब की 165 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और कैंटर को कब्जे में ले लिया वहीं तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।