कासगंज के आमंपुर रोड पर मंडी के समीप सड़क हादसे बाद कैंटर के नीचे फंसी क्षतिग्रस्त स्कूटी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज अमांपुर रोड पर मंडी के निकट अनियंत्रित तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार एक किशोर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कराया है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार अवनीश (14) पुत्र बलवंत सिंह निवासी जाटऊ अमांपुर हुआ। वह कासगंज से वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह गल्ला मंडी के निकट पहुंचा तो उसे अनियंत्रित तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गल्ला मंडी के निकट हादसा होने पर बड़ी संख्या में किसान एवं राहगीर एकत्रित हो गए। कैंटर चालक मौके से भाग गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। उसकी मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया है। कैंटर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं।
300 मीटर तक घिसटता चला गया स्कूटी सवार
कैंटर के द्वारा स्कूटी सवार अवनीश को टक्कर मारने से उसकी स्कूटी कैंटर के नीचे फंस गईं। जिसके बाद वह कैंटर के साथ लगभग 300 मीटर तक घिसटता चला गया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों में कैंटर चालक के खिलाफ आक्रोश था।
हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
स्कूटी सवार अवनीश हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन कैंटर में फंसने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हेलमेट हादसे के बाद भी नहीं खुल सका। लोगों की जुबान था कि हेलमेट भी स्कूटी सवार की जान नहीं बचा सका।