फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के कारण लोगों को हुईं दिक्कतें, 4 स्थानों पर ट्रैफिक किया गया डायवर्ट

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में जनसभा स्थल से वेरीकेट पर वाहनों को रोकते पुलिस कर्मी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। पीएम मोदी की रैली के कारण पटियाली व उसके आसपास के इलाकों के मार्गों का सुबह 9 बजे से रूट डायवर्ट किया गया था। जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रूट डायवर्जन के स्थानों पर पुलिसबल की तैनाती थी। पुलिस ने प्रतिबंधित मार्गों की ओर ट्रैफिक नहीं जाने दिया केवल रैली में आने जाने वाले वाहनों को ही जाने दिया।
विज्ञापन

पीएम मोदी की पटियाली की चुनावी रैली के कार्यक्रम में एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद के लोगों को पहुंचना था। जिसके कारण हर मार्ग पर पहले से ही रैली में आने जाने वाले वाहनों का दबाव था। इसके अलावा अन्य ट्रैफिक का भी सहालग होने के कारण काफी दबाव था। ऐसी स्थिति में बदायूं, बरेली की ओर से पटियाली की ओर आने जाने वाले वाहनों को कादरगंज तिराहा गंजडुंडवारा की ओर डायवर्ट किया गया। नरदौली तिराहा, पटियाली-गंजडुंडवारा की ओर आने जाने वाले वाहनों को भी कादरगंज की ओर डायवर्ट किया गया। अलीगंज मार्ग पर वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित किए गए। जबकि बदायूं-बरेली के वाहनों को गंजडुंडवारा बाईपास की ओर से निकाला गया। दरियागंज रेल फाटक व अलीगंज की ओर से वाहनों को जैथरा की ओर और जैथरा की ओर से आने वाले वाहनों को अलीगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर निकाला गया। रूट डायवर्जन के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रास्ता न जानने के कारण भटके यात्री
पटियाली। तमाम वाहन चालकों को डायवर्ट रूट के रास्ते की जानकारी नहीं थी। जिसके कारण वाहन चालक गलत रास्ते की ओर निकल गए। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुईं। गलत रास्तों के कारण कई बार वाहन चालकों को अपने वाहन वापस मोड़ने पड़े। कई वाहन चालक ग्रामीणों के बताए गए रास्तों से निकलने पर ऊबड़ खाबड़ मार्गों पर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें