फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्यू दक्षिणी बाईपास पर संदिग्ध हालत में चालक की माैत, कैंटर की खिड़की के पास फंदे से लटकी मिली लाश

Sun, 19 Jul 2026 04:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में कैंटर चालक का शव मिला। शव कैंटर की सीट के पास फंदे से लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कैंटर से लटका मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर थाना अछनेरा क्षेत्र के रायभा टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितिय में एक कैंटर चालक की  माैत हो गई। उसका शव वाहन की परिचालक सीट की ओर खिड़की के पास फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वाहन छत्तीसगढ़ के रायपुर में पंजीकृत है और दिल्ली से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें