सब्जी लेकर लौट रही थी घर
घायल महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई। वह बेटी चंचल के साथ कृष्ण भाग कॉलोनी, टेढ़ी बगिया पर रहती हैं। पति विजय की 11 साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह टेढ़ी बगिया पर सब्जी बेचकर गुजारा करती हैं। शनिवार रात 1:30 बजे वह सब्जी खरीदकर ऑटो से घर लौट रही थीं।
ये भी पढ़ें - UP Weather : गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले तीन दिन भारी बारिश; तेज हवाएं भी देंगी राहत
ऐसे हुए हादसा
जवाहर पुल पर अचानक ऑटो से टमाटर की ट्रे गिर गई। ऑटो रुकवाकर वह उसे उठाने लगीं। उन्होंने ट्रे को ऑटो में रख दिया। सड़क पर बिखरे पड़े टमाटर उठा रही थीं। तभी एक मिर्च से भरा लोडर आया। चालक पिंकी से बात करने लगा। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने लोडर में टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें - UP: डीआईजी के बंगले की जमीन बेचने की ऐसी साजिश...तीन मुकदमे हुए दर्ज, गिरफ्तारी नहीं हो सकी