भोगांव में पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल जाते लोग। संवाद
भोगांव। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार की रात शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। पुरानी आलूमंडी से मौन जुलूस भी निकाला। शहीद स्तंभ पहुंचने पर कैंड़ल लगाने के साथ ही श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर नितिन उमेश ने कहा कि 14 फरवरी 2019 में पुलवामा स्थित अवंतिपुरा के पास भारतीय केंद्रीय पुलिस बल के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। हमले में देश के 40 वीर शहीद हो गए थे। इसलिए इस दिन हम लोग पुलवामा शहीद दिवस मनाते हैं। कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर सभासद कलीमउदीन, राम अरोरा, नवल दुबे, टीटू मिश्र, सागर वर्मा, हिमांशु वर्मा, रवी पाल, बंटी शंखवार, शिवम कश्यप मौजूद रहे।