फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहर में निकाला कैंडल मार्च, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर संगठनों में आक्रोश व विरोध प्रदर्शन जारी है, बृहस्पतिवार की देर शाम राष्ट्रीय शोषित पार्टी, भारतीय समाज एवं भारतीय बहुजन एलाइंस की तरफ से शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शोषित पार्टी, भारतीय समाज एवं भारतीय बहुजन एलाइंस ने नगर पालिका से कैंडल मार्च निकाला गया। इसका समापन शहर के सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क पर हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की।
राष्ट्रीय शोषित पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने कहा कि 18 दिसंबर को संसद में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब के बारे में की गई टिप्प्णी की निंदा करते हैं। अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सुशील कुमार एडवोकेट, रविपाल सिंह, अनिल कुमार, यशोदवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, मलिखान सिंह, जेनेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें