पिछले चुनाव में 432 वोटों से हारे थे योगेश
लगातार तीन बार से योगेश नौहवार रालोद की टिकट पर चुनाव लड़कर पूर्वमंत्री मौजूदा विधायक श्यामसुंदर शर्मा को कड़ी टक्कर देते आ रहे हैं। पिछली बार तो मात्र 432 वोटों से चुनाव हारने वाले योगेश अबकी बार मैदान में डटे हुए हैं। पिछले साल योगेश नौहवार किसान आंदोलन के दौरान जेल में भी रहे थे।
उधर, संजय लाठर भी 2012 में सपा से चुनाव लड़ चुके हैं। 51 हजार से अधिक वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा उनकी सपा मुखिया अखिलेश यादव से नजदीकियां भी किसी से छिपी नहीं हैं। दोनों नेता मैदान से हटने को मना कर चुके हैं।