वर्ल्ड बैंक की टीम ने सुहाग नगरी में दस्तक दी
केनरा बैंक ने देशभर में प्रशासनिक कार्यालयों का गुरुवार को पुनर्गठन किया, जिसमें आगरा का रुतबा घटा दिया गया। अभी तक केनरा बैंक का आगरा में अंचल कार्यालय था, जो 18 जिलों तक फैला था, लेकिन अब आगरा क्षेत्रीय कार्यालय होगा और केवल आगरा जिले तक ही इसका कार्यक्षेत्र सीमित रहेगा। एटा और अलीगढ़ भी क्षेत्रीय कार्यालय बनाए गए हैं। वहीं, अब अंचल कार्यालय लखनऊ में रहेगा। देशभर में 19 अंचल और 99 क्षेत्रीय कार्यालय बनाए गए हैं।
केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पुनर्गठन का शुभारंभ किया। पुनर्गठन के पीछे बैंक ने अपने ग्राहकों और स्टाफ के बीच अच्छे संबंध बनाने का हवाला दिया है, ताकि बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकें। पुनर्गठन के बाद क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रौतान सिंह ने शाखा प्रभारियों को एमडी का संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि पुनर्गठन के बाद कर्मचारियों के सामने आ रहीं दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। इस दौरान एटा से एजीएम आरबी दुबे, अलीगढ़ से श्याम सुंदर गुप्ता तथा मंडल प्रबंधक एससी कुलश्रेष्ठ, सर्वज्ञ शेखर गुप्ता, मो. आरिफ आदि मौजूद रहे।