फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए अब 28 मार्च तक करें आवेदन, मुख्य परीक्षा के लिए भी तिथि बढ़ी

Tue, 22 Mar 2022 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। वहीं सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा के लिए भी छात्र-छात्राएं अब 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब 28 मार्च तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले तिथि 21 मार्च थी। आवेदन से छूटे छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन

 
अधिष्ठाता शोध प्रोफेसर विनीता सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में पीएचडी की 1082 सीटें हैं, इनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च थी। इस दिन तक विश्वविद्यालय के पास 2300 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। 

उन्होंने बताया कि होली के अवकाश और तकनीकी दिक्कत के कारण कई छात्र आवेदन से छूट गए हैं। ऐसे में कुलपति के निर्देश पर उनको मौका देते हुए आवेदन करने की तिथि 28 मार्च कर दी है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के लिए 25 मार्च तक करें आवेदन

जन संपर्क अधिकारी प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा में स्नातक बीए, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय (संस्थागत एवं व्यक्तिगत), बीएससी, बीकॉम वोकेशनल द्वितीय एवं तृतीय (संस्थागत), परास्नातक एमए, एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (संस्थागत एवं व्यक्तिगत) और एमएससी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (संस्थागत) की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 21 मार्च से बढ़ाकर 25 मार्च कर दी है। ऐसे छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर स्वयं या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें