फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्र-छात्राओं को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत करने के लिए लगेंगे शिविर

Sat, 14 Sep 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय और माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में मास्टर ट्रेनर के रूप में राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में तैनात जिला मानसिक समाजिक कार्यकर्ता आरती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर प्रशिक्षण की तिथि मांगी है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में यह प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

कभी-कभी देखा जाता है कि छात्र-छात्रा किसी मानसिक आघात के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उनका भविष्य खतरे में पड़ जाता है। सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को मानसिक दबाव से निजात दिलाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षत करने को निर्णय लिया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक छात्र-छात्राओं को मानोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित करेंगे। सीएमओ के निर्देश पर जिला मानसिक सामाजिक कार्यकर्ता आरती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर प्रशिक्षण के लिए समय मांगा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में राजकीय कॉलेजों के 26 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण सितंबर के अंतिम सप्ताह में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में दिया जाएगा। जिला मानसिक सामाजिक कार्यकर्ता आरती सिंह शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें