फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग से बचाव के लिए आज से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में रविवार से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को कुष्ठ रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा और लक्षण पहचान कर कुष्ठ रोगियों की खोज की जाएगी। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जनपद में 30 जनवरी को सीएमओ ऑफिस, सभी प्रशासनिक अधिकारी और ग्राम प्रधानों द्वारा जिलाधिकारी का संदेश जनता को पढ़कर सुनाया जाएगा और जागरूकता संबंधित अपील की जाएगी। ग्राम पंचायत और ग्राम सभा के अंतर्गत जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। समुदाय द्वारा कुष्ठ रोग से ठीक हुए व्यक्ति को उसकी सहमति के बाद सम्मानित किया जाएगा। जागरूकता संबंधित कार्यक्रम स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर ने बताया कि जनपद में रविवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत होगी। इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग की जाएगी। जो कुष्ठ रोगी पहले से अपना उपचार करा रहे हैं उनका फॉलोअप किया जाएगा।
कुष्ठ रोग के लक्षण
जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन

कुष्ठ रोग का इलाज
जिला स्वस्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर ने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध होती है। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में कुष्ठ रोगियों के परिवार व आसपास के 10 घरों के स्वस्थ व्यक्तियों को कुष्ठ रोग से सुरक्षित रखने के लिए दवा का सेवन करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें