फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं दौड़ सकेंगी 'सड़कों पर मौत' बनकर स्लीपर गाड़ियां, कई वाहन किए ब्लैक लिस्ट

Sat, 14 Mar 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद बस हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में मानकों को ताक पर रखकर बिना फिटनेस के सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ 16 मार्च से अभियान चलेगा। सिरसागंज और कन्नौज जिले में हुए हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन ने 15 मार्च तक वाहनों की फिटनेस और मानक पूरे करने का समय वाहन स्वामियों को दिया है।
विज्ञापन


जिले में करीब 150 ठेका परमिट और स्लीपर वाहन हैं। 13 मार्च की शाम पांच बजे तक सिर्फ 70 वाहन स्वामी अपने वाहनों को लेकर परिवहन विभाग कार्यालय पहुंचे।

70 वाहनों में से करीब 12 वाहन ऐसे मिले जो मानकों के विपरीत पाए गए। 14 और 15 मार्च को अवकाश होने के साथ ही कार्यालय भी बंद रहेगा। इसलिए 16 मार्च से बिना मानक के सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

 
विज्ञापन

30 वाहनों को किया ब्लैक लिस्ट
परिवहन विभाग ने 30 ठेका परमिट वाहनों के साथ स्लीपर बसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। ये वे वाहन हैं, जिनकी फिटनेस चेक कराने के साथ ही मानक पूरा करने पर परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किया था, लेकिन विभाग में दर्ज पते पर न तो वाहन मिला और न ही वाहन मालिका। इस पर डाक विभाग ने 30 नोटिस परिवहन विभाग को लौटा दिए हैं। इसलिए परिवहन विभाग ने इन वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। 

150 वाहनों में से 30 वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वाहन बिना फिटनेस और बिना मानक के हाईवे पर दौड़ रहे है। उन वाहनों के खिलाफ 16 मार्च से अभियान चलाया जाएगा। हरिओम, आरआई परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें