आबकारी विभाग ने शासन के निर्देश पर बकायेदारों से वसूली के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले में कुल 62 बकायेदारों से लगभग तीन करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व श्यामलता के कार्यालय से 62 बकायेदारों की नाम और बकाया राशि सहित सूची जारी की गई है। चेतावनी दी गई है कि अगर समय से पैसा जमा नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आबकारी विभाग के पोर्टल पर कुल 67 बकायेदार दर्ज हैं, जिनमें से 5 अन्य जिलों से संबंधित हैं। मैनपुरी जिले के 62 बकायेदारों से वसूली के लिए राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) संबंधित तहसीलों को भेज दिए गए हैं। तहसील स्तर पर इन बकायेदारों से संपर्क किया जा रहा है ताकि बकाया धनराशि जमा कराई जा सके। इन सभी पर लाइसेंस फीस या फिर माल उठान के बाद भुगतान न करने के संबंध में वर्षों से बकाया चला आ रहा है। यदि किसी बकायेदार ने पहले कोई राशि जमा की है, तो वह उसकी रसीद या प्रमाण उपलब्ध करा सकता है।
प्रमुख बकायेदार
राम प्रकाश पांडेय (सदर, वर्ष 2002-03) 28.59 लाख
अशोक कुमार (सदर, 2002-03) 5.01 लाख और 1.18 लाख
मृदुला चौहान (भोगांव, 2002-03) 10.20 लाख
संतोष कुमार (भोगांव, 2002-03) 3.56 लाख
हरिओम मिश्रा (भोगांव, 2003-04) 9.42 लाख
उमा शंकर (भोगांव, 2003-04) 15.92 लाख
दुर्गेश नंदनी (घिरोर, 2003-04) 22.14 लाख