फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छोटी-छोटी शिकायतों को भी लें गंभीरता से अधिकारी

Wed, 13 Aug 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो28कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कल्यानपुर का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू 
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने बुधवार को विकासखंड सभागार में आयोजित महिला चौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-छोटी शिकायतों को भी गंभीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाए। जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं से कहा कि वे राज्य महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं से पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। इसके बाद वे जिला जेल पहुंचीं। उन्होंने रसोई घर के अलावा बैरिक की व्यवस्थाएं देखीं। महिला बंदियों को मिठाई और फल बांटे और उनसे जेल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रहीं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें