फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान का शाही ऊंट: इसका नाम है 'श्यामो', घोड़े से भी तेज है इसकी रफ्तार; प्रेम कहानी से जुड़ी है ये नस्ल

Tue, 10 Nov 2026 10:54 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बटेश्वर मेले में राजस्थान की बालत्तर नस्ल का 11 महीने का ऊंट श्याम आकर्षण का केंद्र रहा। लोककथा के मुताबिक इसी नस्ल के ऊंट ने ढोला-मारू के प्रेम को परवान चढ़ाया था। सोमवार को श्याम 45 हजार रुपये में बिक गया।
 
विज्ञापन
राजस्थान का शाही ऊंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस बालत्तर नस्ल के ऊंट ने ढोला और मारू के प्रेम को परवान चढ़ाया था, वह सोमवार तक बटेश्वर मेला की शान बना रहा। राजस्थान के रेगिस्तान में11वीं सदी की लोक कथा में ढोला-मारू की प्रेम कहानी से जुड़े बालत्तर नस्ल के ऊंट पर बटेश्वर मेला में पारखी लट्टू रहे। उजड़ते ऊंट मेला में सोमवार तक बालत्तर नस्ल का ऊंट श्याम आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
विज्ञापन




 
Trending Videos

दौसा राजस्थान के ललसोर के राहुल ने राजस्थान की लोक कथा ढोला मारू कहानी सुना कर अपने ऊंट श्याम की खूबी बताई तो पारखियों की नजर हटी नहीं। उसने बताया कि दिखने में आकर्षक बालत्तर नस्ल का ऊंट श्याम रेगिस्तान में घोडे़ से भी तेज दौड़ने में माहिर है। उसकी खूबसूरती पर फिदा हुए पारखी खूबियां जान कर आश्चर्य में पड़े बिना नहीं रहे।

राहुल ने बताया कि श्याम अभी 11 महीने का है। रेगिस्तान में दौड़ के साथ ही ऊंची चढ़ाई में भी माहिर हो गया है। उन्होंने बताया कि बालत्तर नस्ल के ऊंट की काठी ऊंची तथा मुंह पतला होता है। राहुल ने बताया कि वह बटेश्वर मला में 9 ऊंट लेकर आए थे। जिनमें बालोत्तर, सांचोर, नागोर नस्ल के ऊंट शामिल हैं। सोमवार को अपना बालत्तर ऊंट श्याम को 45 हजार रुपये में बेच कर वह वापस लौट गए। 
 
विज्ञापन

 ये है ढोला-मारू के प्रेम की राजस्थानी लोक कथा
राजस्थानी लोक कथा के मुताबिक नरवर के राजा नल के पुत्र साल्हकुमार (ढोला) और बीकानेर के पूंगल क्षेत्र के पंवार राजा पिंगल की पुत्री (मारू) का बचपन में विवाह हुआ था। गौना नहीं हुआ था। वयस्क होने पर साल्हकुमार की दूसरी शादी मालवणी से कर दी गई, परंतु राजकुमारी को गौने का इंतजार था। जानकारी होने पर ढोला बालत्तर नस्ल के ऊंट से मारू से मिलने के लिए पहुंचता है। ऊंट से लौटते समय दोनों को रोकने के लिए उमर सूमरा घोड़े से पीछा करता है। लेकिन रेगिस्तान में ऊंट को पकड़ नहीं पाता है और उनका प्रेम परवान चढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें