फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राहक बनकर आए और चुरा ले गए सोने की चेन

Sat, 12 Oct 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आए और चुरा ले गए सोने की चेन
विज्ञापन

- करहल रोड स्थित दुकान पर हुई घटना, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर में करहल रोड स्थित एक सराफा की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे एक पुरुष और दो महिलाएं सोने की चेन चोरी कर ले गईं। शक होने पर व्यापारी ने सीसीटीवी देखे तो जानकारी हुई। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी मनीष कुमार शहर में विद्युत सब स्टेशन करहल रोड मोहल्ला गाड़ीवान के मुख्य मार्ग पर सराफा की दुकान किए हुए हैं। 3 सितंबर को उनकी दुकान पर एक पुरुष व दो महिलाएं ग्राहक बनकर आए और गहने दिखाने के लिए कहने लगे। कुछ देर तक जेवर देखने के बाद वह लोग सोने की चेन चुरा कर ले गए। ग्राहकों के जाने के बाद शक हुआ तो सीसीटीवी देखे। उसमें चोरों की हरकत कैद हो गई थी। दुकान पर ग्राहक बनकर आए पुरुष व महिलाओं की काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। कई दिन परेशान होने के बाद शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे सराफा व्यापारी ने तहरीर दी। बताया कि चोरी करने वाले लोग कौन हैं। उनके नाम पते वह नहीं जानते। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें