फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सावधान! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती,  अनजान नंबर्स से आए कॉल्स...तो इस नंबर पर दें सूचना

Tue, 24 Sep 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की बीडी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस की पाठशाला में अधिकारियों ने बताया कि किसी के झांसे में नहीं आएं। साइबर ठगी पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर बताएं।

 
विज्ञापन
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनजान व्यक्ति काॅल करके निजी जानकारी पूछे या फिर रुपयों की मांग करे तो सावधान हो जाएं। किसी के झांसे में नहीं आएं। साइबर ठगी पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर बताएं। पुलिस आपकी सहायता करेगी। यह बात सोमवार को एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी और एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने कही। वे अमर उजाला की ओर से सिकंदरा स्थित बीडी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन




 

एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि साइबर अपराधी काॅल करते हैं। पहले नाम-पता पूछते हैं। फिर खाते की जानकारी लेते हैं। झांसे में लेने के बाद रुपयों की मांग करते हैं। खाते खाली कर देते हैं। इसलिए सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति के काॅल करने पर बातों में न आएं। किसी को अपनी निजी जानकारी नहीं बताएं।
 

उन्होंने बताया कि आजकल लोगों को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर काॅल करके साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। इससे सावधान रहें। कोई बच्चे के पकड़े जाने और मुकदमे में फंसने की बात करता है तो समझ जाएं, ठगी होने वाली है। इसलिए काॅल काट देना चाहिए। पुलिस को जानकारी देनी चाहिए।

 

किसी के साथ गलत होने पर मदद करें
एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने कहा कि लड़कियों को घबराने की जरूरत नहीं है। वह छेड़छाड़ पर चुप नहीं रहें। अपने अभिभावकों के साथ स्कूल में शिक्षकों को भी बताएं। पुलिस से घर बैठे सहायता ले सकती हैं। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर काॅल करें। उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं छात्रों से कहा कि वह राह चलते किसी छात्रा या युवती के साथ कुछ गलत होता देखें तो चुप नहीं रहें। वह देखे कि क्या हुआ है। अगर, छेड़छाड़ हुई तो मदद करें। पुलिस को काॅल करके बुला सकते हैं।

 

अपना थाना पता करें, यातायात नियमों का पालन भी
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी। कहा कि 18 साल से कम की उम्र में वाहन नहीं चलाना चाहिए। ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। तेज गति में वाहन नहीं चलाएं। सभी अपने यह पता होना चाहिए कि वह काैन से थाना क्षेत्र में रहते हैं। इस बारे में अपने अभिभावकों को भी बताएं।

 
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को मिलीं अमर उजाला की पुस्तकें
पाठशाला में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थी माैजूद रहे। उनसे सवाल जवाब भी किए गए। सवालों के जवाब देने पर छात्र सतनाम सिंह, अमन चाैधरी, गर्वित वाष्र्णेय, श्लोक शर्मा, श्रस्ती परमार और मोंटी वर्मा को अमर उजाला की ओर से पुस्तक भेंट की गई। प्रबंध निदेशक डा. चंद्रव्रत सारस्वत और प्रधानाचार्य दीप्ति कोहली ने कहा कि पाठशाला में मिली जानकारी महत्वपूर्ण है। इसे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अपने जीवन में समाहित करें। इस दाैरान प्रति निदेशक डा. देवव्रत शर्मा, विभागाध्यक्ष रिपुदमन सिंह आदि माैजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें