फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जन्मदिन ऐसे कौन मनाता है...बीच सड़क पर जमाया भौकाल, तलवार से काटा केक; हवालात में निकल गई हेकड़ी

Sat, 22 Feb 2025 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग में बीच सड़क पर केक काटा गया। इस दौरान जुलूस निकाला, जिससे मार्ग जाम हो गया। ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया। आरोपी हवालात में पहुंचे, तो उनकी अकल ठिकाने आ गई। 
 
विज्ञापन
सड़क पर जन्मदिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग रोड पर रंगबाजी में एक दबंग ने तीन साथियों के साथ बीच सड़क पर तलवार से केक काटा। सड़क जाम कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ चौधरी सहित तीन युवकों को पकड़ लिया। हवालात में पहुंचते ही उनकी हेक़ड़ी निकल गई। कान पकड़कर माफी मांगी। भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का वायदा किया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि इंस्टाग्राम पर सौरभ चौधरी और उसके दोस्तों के वीडियो अपलोड किए गए थे। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो में एक जगह तलवार से केक काटा जा रहा था। एक जगह बिना अनुमति जुलूस भी निकाला जा रहा था। नगला हवेली निवासी सौरभ चौधरी सहित, न्यू आगरा काॅलोनी निवासी अभिषेक चाैधरी और राधे ग्रीन, दयालबाग निवासी हर्षित सिंह को पकड़ लिया।

 

वीडियो में सौरभ चौधरी तलवार से केक काट रहा है। तलवार प्रतिबंधित है। सड़क पर इस तरह उसका प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। वीडियो पुराना है। हालांकि बाद में दबंगों ने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसा नहीं करने का वायदा किया।

 
विज्ञापन

वीडियो में लिखा डायलॉग
आरोपियों ने वीडियो में डायलाॅग भी लिखा। एक वीडियो में लिखा हुआ है जो हमारे विरोध में है अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं ले मौका ए वारदात पर प्रशासन भी साथ नहीं देगा। पुलिस वीडियो को रंगबाजी से जोड़कर देख रही है। पूर्व में भी इस तरह के वीडियो वायरल होने पर पुलिस के स्तर से कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें