'मथुरा-वृंदावन को सुंदर बनाने के लिए सरकार कर रही है काम'
जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा से पहले प्रभारी मंत्री ने कहा कि मथुरा-वृंदावन श्रीकृष्ण की भूमि है। इसे सुंदर बनाने का काम योगी सरकार कर रही है। यमुना शुद्धिकरण के लिए सरकार की योजनाओं के जल्द सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल पर सतीश महाना ने कि प्रियंका गांधी खाली बैठी हैं तो कुछ न कुछ काम तो अवश्य करेंगी। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने श्री बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जाना। इसके बाद ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया। उनके साथ जिलाधिकारी नवनीत चहल, सीडीओ नितिन गौड़, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह, बीडीओ नौहझील अमित कुमार, सीओ मांट धर्मेन्द्र चौहान आदि रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।