फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में जुटे अधिकारी, कार्यालयों में रुके काम

विज्ञापन
21एमएनपी-18-घिरोर में मैनपुरी- फिरोजाबाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसडीएम अनिल कटियार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सुरक्षा को लेकर मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारियों की तैनाती मजिस्ट्रेट के तौर पर की गई है। ऐसे में कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारी भी परेशान हैं, क्योंकि उनके पास कार्य लंबित होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। देश भर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे मामलों को लेकर जिले में भी हाई अलर्ट है। इसके लिए जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पिछले पांच दिनों से वे ड्यूटी पर हैं। जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई, लेकिन इससे कार्यालयों में काम प्रभावित होने लगा है। अधिकारियों के कार्यालय में न बैठने के चलते कर्मचारी भी परेशान हैं। हर दिन के साथ उनका काम पिछड़ता जा रहा है। बाद में उन्हें इसी लंबित कार्य के लिए कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। अब चाहे जो भी हो, फिलहाल परेशान होने के अलावा कर्मचारियों के पास दूसरा कोई चारा नहीं है।
फरियादी भी हो रहे परेशान
तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक रोजाना सैकड़ों फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं। लेकिन इन दिनों शिकायत लेकर पहुंचने वाले कर्मचारियों को अधिकारी ही नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। कितने दिनों तक ये परेशानी रहेगी, इस बारे में भी कुछ कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें