फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच ग्राम प्रधानों सहित 13 पदों के लिए होगा उप चुनाव

Tue, 16 Jul 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। चुनाव के बाद जीते जन प्रतिनिधियों की मृत्यु होेने पर खाली हुए पदों पर उप चुनाव होगा। जिले में पांच ग्राम प्रधान सहित 13 पदों के लिए होगा उप चुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू होगी। 6 अगस्त को संबंधित ग्राम सभाओं में मतदान होगा।
विज्ञापन

विकासखंड कुरावली के गांव बेलाहार, किशनी के सोनासी, बेवर के बझेरा, जागीर के गोशलपुर गहियर, मैनपुरी सदर के बड़ागांव के प्रधानों की मृत्यु हो चुकी है। विकासखंड किशनी के वार्ड संख्या 49 के बीडीसी सदस्य सहित सात ग्राम पंचायत सदस्यों की भी मृत्यु हुई है। इन पदों पर उप चुनाव कराया जाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन, 23 जुलाई को जांच, 24 जुलाई को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। छह अगस्त को इन पदों के लिए मतदान होाग। 8 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें