फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान कर 25 रक्तदाता बने महादानी

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान मौजूद एसप? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में आयोजित कैंप में 25 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महादान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 34 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने की बात कही।
विज्ञापन

रक्तदन शिविर का उद्घाटन एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र और सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता ने फीता काटकर किया। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं। हम रक्तदान कर किसी की जान बचा सकते हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नवीन जैन की टीम ने शिविर में सेवाएं दीं।
डॉ. लक्ष्मी लहरी ने रक्तदान कर अपना 50वां जन्मदिन ब्लड बैंक में मनाया और लोगों से जन्मदिन रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान समाजसेवी जगन सेठ, यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा, एमडी सहरोज, पार्षद अजय गुप्ता, भाजपा नेता डा. एसपी लहरी, श्रमिक नेता रामदास मानव, भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष मुन्नीदेवी, महानगर उपाध्यक्ष रविता गुप्ता, आकृति सहयोगी, खाटू श्याम समिति के शिवम गुप्ता, प्रकाश निधि गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये लोग बने महादानी
- नारखी भाजपा युवा मोर्चा के योगेंद्र प्रताप, प्रिंस शर्मा, तन्मय शर्मा, अंकित कुमार, दिलीप, सचिन अग्रवाल, जाकिर, राहुल गुप्ता, कोमी चंद्र, दीपक, शुभम यादव, लक्ष्मी लहरी, हौंकी सिंह, राजकुमार, राजीव कुमार, विकास शर्मा, आनंद यादव, मोहम्मद सुजा, मुकेश, राजेश दुबे, हिमांशु गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश्वर दयाल मनीष सविता, शिवांक।
विज्ञापन

पहली बार रक्तदान कर बने महादानी
डेंगू में ब्लड की कमी खल रही है। ऐसे में हमारा फर्ज है कि लोगों की जन बचाएं। मैं इस संकट की घड़ी में पहली बार रक्तदान करने आया हूं।
प्रिंस शर्मा
- पहली बार रक्तदान कर मुझे अच्छा महसूस हुआ। मेरा रक्त किसी की जान बचाने के काम आएगा। यह सबसे अच्छी बात है।
हिमांशु गुप्ता
- फिरोजाबाद में डेंगू बढ़ने से मरीजों की जान जा रही है। प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। ऐसे में मेरा भी फर्ज था कि रक्त देकर लोगों की जान बचाऊं।
मुकेश कुमार
- मैने पहली बार रक्तदान किया है। अमर उजाला फाउंडेशन का आभार है, जो सुहागनगरी में चल रही संकट में घड़ी में यह पुनीत कार्य करने का मौका दिया।
शिवांग गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें