फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपने ही घर की अलमारी का ताला तोड़ किशोर ने निकाले डेढ़ लाख रुपये,भाई ने दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

Mon, 08 May 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे के गांधी नगर में एक किशोर ने अपने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ लिया। किशोर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गया। भाई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांधी नगर निवासी हर्ष का आरोप है कि उसके छोटे भाई ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। इसमें रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर कहीं चला गया है। मां मथुरा से परिक्रमा कर रविवार की सुबह वापस आईं तो जानकारी हुई। भाई का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग का मामला भी है। इसकी जानकारी मोहल्ले वालों से मिली है। मामले की तहरीर हर्ष ने अपने छोटे भाई के खिलाफ पुलिस को दी है।

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तथ्यों की जानकारी की जा रही है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें