फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संपत्ति खरीदना 40 फीसदी तक हो सकता है महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोई नई संपत्ति खरीदने जा रहे है, तो सतर्क हो जाए। नए सर्किल रेट 12 अगस्त से लागू हो सकते हैं। तब संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा। आपत्तियों और सुझावों के बाद संशोधित सर्किल रेट की लिस्ट तैयार हो गई है। इस पर सोमवार को बैठक होगी।
विज्ञापन

जिले में आठ साल बाद सर्किल रेट बढ़ने जा रहे है। आखिरी बार 2017 में बढ़े थे। इसके बाद वर्ष 2025-26 के लिए जिला प्रशासन ने सर्किल रेट का सर्वे कराया। उप निबंधक और राजस्व टीम का सर्वे करने के बाद बाजार मूल्य के आधार पर नए रेट का निर्धारण हुआ है। पांच श्रेणी में सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। आवासीय नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की दरों में 30 से 35 फीसदी, व्यवसायिक संपत्तियों पर 30 से 35 फीसदी से अधिक स्टांप शुल्क देना पड़ेगा। सेगमेंट की दरों में 40 से 50 फीसदी तक और नव विकसित क्षेत्राें में 25 से 30 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में 30 फीसदी तक संपत्ति महंगी हो जाएगी।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि नए सर्किल रेट की संशोधित सूची तैयार हो चुकी है। सोमवार को बैठक में तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के बाद रेट लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद मंगलवार से नए रेट लागू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें