फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी और असलहा बाबू तक फंसे, आय से अधिक संपत्ति की होगी जांच

Wed, 28 May 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखा है। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की आय से अधिक संपत्ति की भी जांच होगी। 

 
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विदेशी शस्त्र और लाइसेंस के मामले में थाना नाई की मंडी में केस दर्ज हुआ। पीड़ित को केस दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार तक लगानी पड़ी। अब उसे विवेचना में भी लापरवाही की आशंका है। एसटीएफ भी मामले पर नजर रखे हुए है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सरकारी जमीन पर कब्जा: SDM के सामने भिड़ गए दो पक्ष...जमकर हुई मारपीट, बुलानी पड़ी पुलिस, तब शांत हुआ विवाद




 

उन्होंने कहा कि एसटीएफ की जांच में अवैध शस्त्र का बड़ा कारोबार सामने आया है। इन शस्त्रों को देश- विदेश में भेजने की भी चर्चा है। एफआईआर के अनुसार, कई पत्रावलियां जिलाधिकारी के कार्यालय से गायब कर दी गई हैं। अभियुक्त रसूखदार हैं। केस की विवेचना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को दी गई है। आरोपी बचने के लिए हर संभव कोशिश कर सकते हैं। इसलिए विवेचना एसीपी रैंक के अधिकारी को दी जाए। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें -  फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: 52 हजार शस्त्र लाइसेंसों की होगी जांच, थानावार मांगी गई सूची


 
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति की भी होगी जांच
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, नामजद आरोपियों की संपत्ति की भी जांच हो सकती है। अवैध शस्त्र खरीदने के लिए ऑनलाइन और चेक से कोई भुगतान नहीं किया गया। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में नकदी में रकम देने की बात स्वीकार की थी। नामजदों पर जमीनों के कब्जे में शामिल होने के आरोप भी हैं।

ये भी पढ़ें -    फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: जेल से कुख्यात ने दी धमकी, पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें