फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर तमंचे की बट मारकर व्यवसायी को किया घायल, एक्टिवा और मोबाइल लूटे ले गए बदमाश

Thu, 29 Sep 2022 04:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस द्वारा घायल व्यवसायी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही भी मौके पर पहुंच गए तथा पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में जयपुर हाईवे पर अनाज व्यवसायी के साथ अपाचे सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया और एक्टिवा के साथ उसका मोबाइल लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



फतेहपुर सीकरी स्टेशन रोड निवासी अमित गर्ग पुत्र मोहन कृष्ण गर्ग की नवीन मंडी परिसर एवं किरावली मंडी में अनाज की आढ़त है। वे एक्टिवा से आते जाते हैं। गुरुवार 12:00 बजे एक्टिवा से किरावली अपनी आड़त पर जा रहे थे। हाईवे पर जाजऊ मोड़ के निकट पीछे से आ रहे अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा को लात मार गिरा दिया और उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। बदमाशों ने व्यवसायी से पूछा कि माल कहां है। उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ नहीं है, तभी दूसरे बदमाश ने एक और प्रहार किया, जिससे वह बेसुध हो गए।

ये भी पढ़ें- चोर बने चौकीदार: ईंट भट्ठे में छिपाकर रखी थीं चोरी की 22 बाइकें, करते थे रखवाली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश उनकी एक्टिवा और मोबाइल को लेकर भाग गए। पीछे से आ रहे एक ग्रामीण की सहायता से वे फतेहपुर सीकरी पहुंचे। सूचना पर परिजन भी थाने पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा घायल व्यवसायी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही भी मौके पर पहुंच गए तथा पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है। पीड़ित द्वारा बताया गया कि सभी बदमाशों द्वारा अपने चेहरे ढके हुए थे। वे दो अपाचे पर सवार थे, उनकी संख्या छह थी। सूचना पर व्यापार संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, भूरा मेंबर, पंकज गर्ग, मनोज बंसल आदि व्यापारी भी पहुंच गए। उन्होंने मांग की कि घटना में लिप्त बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें