फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: व्यापारी को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने करा दिया समझौता

Sat, 20 Jul 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कायमगंज से पौधे लेकर आए व्यापारी को नर्सरी संचालक ने पीटा। इस दौरान उसे बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह समझौता करा दिया। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज से पौधे लेकर आए व्यापारी को नर्सरी संचालक ने पीटा। उसे बंधक बना लिया। इसके बाद 25 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने की कहने पर छोड़ा। शिकायत करने पीड़ित चौकी पर गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने आरोपी पक्ष को बुलाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन


कायमगंज निवासी गांधी पौधों का व्यापार करते हैं। शुक्रवार को पौधे देने रामबाग आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक नर्सरी संचालक से रुपयों का तकादा किया। आरोप है कि नर्सरी संचालक ने साथियों के साथ घेर लिया। इसके बाद उठाकर एक गोदाम में ले गए। बंधक बनाकर पीटा। 25 हजार रुपयों की मांग की। एक परिचित से रुपयों का आश्वासन मिलने पर छोड़ा।

रामबाग चौकी पर पहुंचने पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मारपीट होने पर भी मेडिकल नहीं कराया। आरोप है कि दरोगा ने दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौते कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लेन-देन का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें