फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध हालात में व्यापारी के चालक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 24 Feb 2024 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

व्यापारी के चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक व्यापारी के चालक की शुक्रवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांव बरोस, सादाबाद, हाथरस निवासी गोपाल (35) हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी अनिल जैन की गाड़ी चलाता था। परिजन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को गोपाल दिल्ली गाड़ी लेकर गया था। शाम को लौटकर आया। व्यापारी ने फोन कर गोपाल की तबीयत खराब होने के बारे में बताया। इस पर वह पहुंच गए। 

गोपाल निजी अस्पताल में भर्ती था। जहां से हालत खराब होने पर रेफर कर दिया गया। जब वो एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर आए तो गोपाल को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि तीन घंटे बाद जानकारी दी गई। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि परिजन से तहरीर देने के लिए कहा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें