फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी पर तेजाब फेंकने का मामला: शादी करने से किया मना... तो उठाया ऐसा कदम, सीसीटीवी फुटेज से खुले कई राज

Tue, 30 Jul 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्रेमी पर तेजाब फेंकने के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कई राज खुल गए हैं। शादी करने से मना करने पर व्यापारी के ऊपर महिला ने तेजाब फेंककर झुलसा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला, झुलसा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के खंदारी में शनिवार को दोने-पत्तल के व्यापारी हेमशंकर को महिला मित्र आसमा ने तेजाब फेंककर झुलसा दिया था। आरोपी महिला रविवार को जेल भेजी गई। पुलिस को उससे पूछताछ में पता चला कि वो कई दिन से तेजाब डालने की साजिश रच रही थी। उसने घर में रखे टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


उसने शनिवार को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हेमशंकर की आसमा से जान पहचान थी। वह उसकी मदद किया करते थे। आसमा फोन पर भी हेमशंकर से बातें करती थी। हेमशंकर की शादी होने का पता चलने पर वह परेशान हो गई थी। वह अपने से शादी का दबाव बना रही थी। 

हेमशंकर ने मना कर दूरी बना ली। इससे नाराज होकर उसने वारदात की। थाना प्रभारी ने बताया कि केस में एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट लगा दी जाएगी। पूरी वारदात व्यापारी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आसपास के लोगों के बयान भी लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें