फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कागजों पर करोड़ों का कारोबार दिखा हड़पे 5.07 करोड़, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जीएसटी विभाग में मसालों का कारोबार करने के नाम पर दर्ज फर्म और कागजों पर खरीद फरोख्त दिखा कर कारोबारी ने करोड़ों का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़प लिया। विभागीय जांच में मामला सामने आया ताे राज्यकर अधिकारियों ने लोहामंडी थाने में फर्म मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन




राज्य कर अधिकारी ओम प्रकाश सैनी की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार श्याम राधे ट्रेडिंग कंपनी के स्वामी मोहित अग्रवाल ने फर्म का पंजीकरण पीपल मंडी, भैरों नाला के पते पर कराया। जांच में उक्त स्थान पर कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं मिली। जांच में यह भी सामने आया कि फर्म ने 16 मार्च 2019 को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से जीएसटी नंबर प्राप्त किया। आवेदन में फर्म स्वामी के रूप में मोहित अग्रवाल पुत्र अनिल गोयल का नाम दर्ज था। पते के सत्यापन के लिए उनकी मां लता गोयल के नाम का बिजली का बिल और सहमति पत्र अपलोड किया गया था। विभागीय जांच में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में फर्म से कुल 4.57 करोड़ रुपये की आईटीसी पास ऑन की गई, जबकि 5.07 करोड़ रुपये की आईटीसी क्लेम की गई थी। धरातल पर बिना माल की खरीद-फरोख्त के केवल कागजी लेन-देन कर इनवॉइस जारी किए गए।

जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बताया कि फर्म के पते पर कभी माल की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं देखी गई। फर्म ने जिंजर, सेफरॉन, हल्दी समेत कई अन्य मसालों के व्यापार का उल्लेख किया था, लेकिन जांच में वास्तविक आपूर्ति का कोई प्रमाण नहीं मिला। जीएसटी अधिनियम के तहत बिना वास्तविक आपूर्ति के आईटीसी का दावा मान्य नहीं है। राज्य कर अधिकारी का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से फर्जी इनवॉइस के माध्यम से आईटीसी का अनुचित लाभ लेकर उसे अन्य करदाताओं को पास ऑन किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये की क्षति हुई। इंस्पेक्टर लोहामंडी उत्तम सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें