फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के दक्षिणी गेट पर थम गया कारोबार, व्यापारी हो रहे परेशान, यह है वजह

Sun, 21 Jul 2019 02:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल का दक्षिणी गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल के दक्षिणी गेट पर 17 महीनों से प्रवेश बंद होने और जून से टर्न स्टाइल व्यवस्था लागू होने से पर्यटकों के इस गेट से बाहर न निकलने के कारण व्यापार ठप हो गया है। दक्षिणी गेट पर एंपोरियम, होटल, रेस्टोरेंट, हैंडीक्राफ्ट समेत खाने-पीने की 250 से ज्यादा दुकानें हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय दुकानदार हाजी ताहिरुद्दीन ताहिर के मुताबिक गेट से प्रवेश होने के समय हर दिन 5 से 6 हजार तक पर्यटक यहां से निकलते थे तो व्यापार अच्छा था, लेकिन गेट से प्रवेश बंद है तो लोग निकलते भी नहीं। यहां से पलायन की स्थिति बन चुकी है। दुकान दक्षिणी गेट की जगह पूर्वी या फतेहाबाद रोड पर देख रहे हैं। 

कुत्ता पार्क पर पेठे के व्यापारी सुनील कुमार कहते हैं कि दो महीने से बिजली का बिल भी नहीं निकल पा रहा। उनकी तरह ही उनके पड़ोसी दुकानदारों की स्थिति है। शिल्पग्राम पार्किंग और फतेहाबाद रोड पर दुकान तलाश रहे हैं। यहां तो अब कारोबार पनपने से रहा।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अगस्त तक लग पाएंगे दक्षिणी गेट पर टर्न स्टाइल

पर्यटकों के निकास के लिए एएसआई अगस्त के अंत तक दक्षिणी गेट पर टर्न स्टाइल गेट लगा देगा। इसके लिए दो मशीनों की मांग की गई है। उससे पहले दक्षिणी गेट पर सर्वर की कनेक्टिविटी और मशीनें लगाने के लिए कई व्यवस्थाएं की जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट की महाजन कमेटी ने दक्षिणी गेट को लाइव हेरिटेज मानकर संरक्षण करने और अतिक्रमण मुक्त करने को कहा था। 

इस तरह डेढ़ महीने तक और दक्षिणी गेट के व्यापारियों को मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि जब तक मशीनें नहीं लगी हैं, तब तक निकास के लिए एएसआई कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है जो टोकन एकत्र कर रहे हैं। 

17 महीने से बंद है प्रवेश

ताजमहल में बीते साल एक मार्च से पर्यटकों का प्रवेश दक्षिणी गेट से बंद कर दिया गया है। पर्यटक यहां से केवल बाहर निकल सकते हैं, लेकिन जून में टर्न स्टाइल गेट की व्यवस्था शुरू हो जाने के बाद से दक्षिणी गेट के व्यापारियों के सामने मुश्किल बढ़ गई। 

दरअसल, टर्न स्टाइल से पूर्वी-पश्चिमी गेट से प्रवेश करने वाले पर्यटकों को दक्षिणी गेट पर टर्न स्टाइल नजर नहीं आते। गाइड और फोटोग्राफरों के साथ ही यहां से कुछ पर्यटक निकल रहे हैं। इस गेट से प्रवेश खुला होने पर हर दिन 5 से 6 हजार पर्यटक प्रवेश कर रहे थे, लेकिन अब दिन भर में 20 से 25 पर्यटक ही बाहर निकल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें