फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों के पास परिवर्तित रहेगा यातायात, इन मार्गों पर न जाएं

Sun, 21 Jul 2019 01:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डायवर्जन
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाला मेला आज से शुरू हो जाएगा। मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं राजेश्वर महादेव मंदिर के साथ साथ रावली महादेव मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था के लिए प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन


राजेश्वर महादेव मंदिर 
- अमर होटल तिराहे से राज राजेश्वर मंदिर की तरफ बड़े चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। 
अमर होटल से शमसाबाद रोड पर कार गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आएंगी। 
- राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
- शमसाबाद की तरफ वाहन फतेहाबाद रोड से तोरा चौकी होते हुए एकता चौकी से जाएंगे। 
- 21 जुलाई को नो एंट्री शुरू होने पर अमर होटल से एकता चौकी तक नहीं खुलेगी। यह 22 जुलाई की रात मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

रावली महादेव मंदिर
- साईं की तकिया, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मेटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ
सकेंगे। टूरिस्ट और रोडवेज बसों को क्लब चौराहा और साईं की तकिया चौराहे से डायवर्ट करके निकाला जाएगा। 

मनकामेश्वर महादेव मंदिर 
चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी और हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मन: कामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें