फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी आज निकालेंगे जीएसटी की शवयात्रा

Sat, 01 Jul 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के कारोबारी शनिवार की सुबह बेलनगंज चौराहे से वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की शवयात्रा निकालकर ताजगंज शमशान घाट पर इसका अंतिम संस्कार करेंगे। विरोध प्रदर्शन में कपड़ा, जूता, हैंडीक्राफ्ट, सराफ समेत सभी ट्रेडों के व्यापारी शरीक होंगे।
विज्ञापन


आगरा व्यापार मंडल और आगरा मंडल व्यापार संगठन के संयोजकत्व में शवयात्रा निकाली जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि बिना विश्वास में लिए काला कानून कतई स्वीकार नहीं होगा। व्यापारी इसकी विसंगतियों और कई नीतियों में बदलाव की मांग कर रहे हैं। 

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, गागनदास रामानी, आगरा मंडल व्यापार संगठन के संरक्षक गोविंद अग्रवाल, चरनजीत थापर, व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुन्नीलाल गुप्ता, रमनलाल गोयल ने व्यापारियों से प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। इसमें आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन, जूता एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन, सराफा कमेटी समेत समस्त ट्रेडों से जुड़े व्यापारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें