फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रयागराज कुंभ के लिए 22 जनवरी से नियमित चलेंगी बसें

Sun, 29 Dec 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज महाकुंभ में मैनपुरी के श्रद्धालुओं के लिए मैनपुरी डिपो 22 जनवरी से नियमित बसों का संचालन करेगा। पहले स्नान 13 जनवरी पर श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए परिवहन का निर्णय लिया जाएगा। इस कार्य में 5 नई बीएस-6 बसें भी संचालित होंगी।
विज्ञापन

महाकुंभ प्रयागराज में पहला शाही स्नान 13 जनवरी से शुरू होने वाला है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। जिले के श्रद्धालु भी पहले दिन प्रयागराज जाने की तैयारी में हैं। मैनपुरी डिपो की ओर से भी कुंभ आयोजन में बसों के संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पहले स्नान को लेकर मुख्यालय स्तर पर अभी यहां से बसों की मांग नहीं हुई है। इसलिए डिपो से श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं 22 जनवरी से नियमित कुंभ के लिए रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बसें श्रद्धालुओं को प्रयागराज का सफर कराएंगी। यात्रियों को लाने ले जाने के कार्य में हाल में ही मैनपुरी डिपो को मिली 5 नई बीएस-6 बसों को भी लगाया गया है। रूट पर बसों के संचालन को लेकर परिवहन निगम की ओर से रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। कुछ बसों की तकनीकी खामी आदि को भी वर्कशॉप में दूर कर लिया गया है। मांग के अनुसार बसों का संचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें