फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी में निमोनिया और अस्थमा के मरीजों की दिक्कत बढ़ी

Sun, 29 Dec 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के बीच जिले में बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। निमोनिया और अस्थमा के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग चार गुनी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में जहां तीन बच्चों सहित 20 लाेगों की मौत हुई है। वहीं रविवार को पेटदर्द और सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। बढ़ी संख्या में बच्चे निमोनिया, कोल्ड डायरिया और पेटदर्द जैसी समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। अस्थमा और हार्ट संबंधी बीमारियों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में यहां पहुंचे 20 मरीजों की मौत हुई है इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। दो बच्चे निमोनिया और एक बच्चा बुखार से पीड़ित था। वहीं 17 बुजुर्गों की मौत हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत के चलते हुई है।
रविवार को बिछवां थाना क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी दिव्या (15) पुत्री हरिओम को अचानक पेटदर्द हुआ। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी राधा देवी (53) को रविवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


निमोनिया के लक्षण

- सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द

- 65 वर्ष व उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में मानसिक भ्रम की स्थिति

- खांसी, जो कफ पैदा कर सकती है

- थकान महसूस होना

- बुखार, पसीना और कंपकंपी ठंड लगना

- सामान्य शरीर के तापमान से कम

- मतली, उल्टी या दस्त

- सांस लेने में परेशानी



बचाव के उपाय

- बच्चों को सुबह शाम गर्म कपड़े पहनाएं

- बच्चों को सुबह शाम नंगे पैर न चलने दें

- निमोनिया और फ्लू से बचाव के लिए टीके लगवाएं

- जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें

- बुजुर्ग धूम्रपान से परहेज करें



मौसम में परिवर्तन के कारण निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। यह संख्या कई गुना और भी बढ़ सकती है। इसलिए जागरूकता जरुरी है। बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए उनका सर्दी से बचाव रखें।
विज्ञापन


डॉ. अर्जुन सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें