फोटो 4 शहर के कचहरी रोड स्थित मैनपुरी डिपो को रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
मैनपुरी। परिवहन निगम बरनाहल से होकर दिहुली के लिए बस संचालन शुरू कराने जा रही है। डिपो की ओर से निगम को प्रस्ताव भेजकर जनता सेवा के तहत बस संचालन की मांग की है। जनता सेवा के तहत संचालित होने वाली इस बस में यात्री 20 प्रतिशत कम किराये में यात्रा कर करेंगे।
मैनपुरी डिपो के बेड़े में 72 बसें हैं, जिनका संचालन विभिन्न मार्गाें पर भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने निगम के मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर मैनपुरी से बरनाहल होकर दिहुली के लिए बस संचालन शुरू करने की अनुमति मांगी है। बस सेवा शुरू होने से कीरतपुर, गांगसी, नवाटेढ़ा, बरनाहल और दिहुली क्षेत्र के लोगों को सफर आसान बनेगा।
मैनपुरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि प्रस्ताव को 15 दिनों में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों को भी बस सेवा से जोड़ने के लिए योजना बनाई जा रही है।